दिग्गज अभिनेता इरफान खान इस समय कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। इरफान को न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था जिसका वो लंदन में इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इरफान खान बताया,'कैंसर के इलाज के साथ किस तरह जिंदगी को देखने के उनके नजरिए में अंतर आया है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि हर व्यक्ति की जिंदगी कितनी अनिश्चित है। अपनी बीमारी के बारे में इरफान ने कहा,'मैंने जिंदगी को एकदम अलग नजरिए से देखा है। जिंदगी में आपके सामने कई चैलेंज आते हैं लेकिन अब मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक कठिन परीक्षा का समय है। इस समय मैं एक अलग अवस्था में हूं। शुरू में मुझे अपनी बीमारी के बारे में जानकर बहुत झटका लगा था लेकिन अब मैं खुद को ज्यादा ताकतवर, ज्यादा प्रॉडक्टिव और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं।'