
हॉरर वेब सीरीज 'भय' (सोर्स: X)
Horror Web Series: OTT पर हर दिन कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है और दर्शकों की पसंद भी उसके मुताबिक बदलते रहती है। बता दें, आजकल सोशल मीडिया और OTT पर सीरीज 'भय' की कहानी और भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी खुब चर्चा में है। दिसंबर 2025 में अमेजन एमएक्स प्लेयर पर एक रोमांचक और डरावनी वेब सीरीज लॉन्च हुई है और ये पूरी तरह रियल लाइफ घटनाओं से इंस्पायर्ड है। जो मर्डर पर शुरू हुई है और ये मर्डर भी कोई ऐसा-वैसा नहीं रहस्यमयी तरीके से हुआ, जिसका अभी तक जांच में पता नहीं चल पाया है।
दरअसल, भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की जर्नी और 2016 में हुई उनकी रहस्यमयी मौत इस सीरीज का बेस है। गौरव तिवारी ने कई डरावने, अनसुलझे किस्से और मामलों की जांच की थी, ठीक वैसे ही जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एड और लोरेन वॉरेन किया करते थे। इन्हीं कारणों के चलते गौरव तिवारी की मौत आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। जो अब एक सीरीज के द्वारा दिखाई गई है।
इस सीरीज के एक्टर करण टेकर ने realhittalks के पॉडकास्ट में इसकी शूटिंग के अनुभव के शेयर कर बताया, 'हम एक दिन सिक्वेंस शूट कर रहे थे, जो गौरव तिवारी ने MTV रिएलिटी शो के साथ शूट किया था, हम उसे रीक्रिएट कर रहे थे। अब किसी भी रियलिटी शो में 7-8 कैमरे होते है, वो सारे कैमरें एक बार के लिए एक साथ फ्रिकर किए मानों जैसे कोई कमांड कर रहा हो और सबके कैमरे ग्रीन हो गए और सब एक साथ बंद हो गए। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब आपके पास कोई नेगेटिव एनर्जी होती है। तो वहां मौजूद सभी लोग डर गए और प्रोड्यूसर ने बोला, आज के लिए शूटिंग बंद करते है, क्योंकि हमें रिस्क नहीं लेना था।
दरअसल, हम जहां शूटिंग कर रहे थे, वो बहुत भयानक और खंडहर (मड आईलैंड) जगह थी, जिसे देखकर आप डर जाएंगे और उससे भी बड़ी बात ये थी कि हम सिर्फ नाइट शिफ्ट ही करते थे। इसके बाद अगले दिन जब टीम उसी लोकेशन पर लौटी, तो असली इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी (IPS) टीम भी शूट के लिए आई थी। उन्हें भी नेगेटिव एनर्जी फिल हुआ और उसमें से एक लड़का था रीत, उसने हमें बताया कि आप लोगो को कैसे नहीं कोई नेगिटीव एनर्जी फिल हो रही है, फिर हम सब डर गए और थोडे़ दिनों के लिए शूटिंग रोक दी थी, लेकिन वहां कुछ तो था, जो खतरनाक था।'
सीरीज 'भय' को रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित किया गया है और करण टैकर गौरव तिवारी के रोल में है, कल्कि कोचलिन, डैनिश सूद, सलोनी बत्रा, निमेश नायर, घनश्याम गर्ग और कई बडे़ स्टार्स शामिल हैं। ये सीरीज पैरानॉर्मल दुनिया में गहरी दिलचस्पी रखने वालों और हॉरर, मिस्ट्री व रियल-लाइफ बेस्ड थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए मजेदार है। अगर आप रोमांच और डर का अनुभव करना चाहते हैं, तो इसे जरूर देखें, लेकिन रात में अकेले देखने से पहले 2 बार जरूर सोच लें।
Updated on:
27 Dec 2025 02:57 pm
Published on:
27 Dec 2025 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
