
varun dhawan
अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म सुई धागा को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस फिल्म से एक नए स्पेक्ट्रम की तलाश के लिए तैयार हैं। वरुण ने आगे कहा कि ये फिल्म अभी तक की उनकी फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म है और इसने रिलीज से पहले ही दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर रुख करने के लिए मजबूर कर दिया है। साथ ही उन्होंने अभिनेताओं को लेकर कहा कि एक एक्टर को पता होना चाहिए कि उनका दर्शक क्या चाहता है?
फिल्म के लिए नहीं खर्च किए पैसे
वरुण ने फिल्म के बारे में बात करते हुए आगे बताया, मैं लम्बे समय से जानने की कोशिश में हूं कैसी फिल्म रिलीज से पहले दर्शकों में उत्साह पैदा करती है। उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म के लिए मीडिया पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं किए गए हैं। इसके बावजूद फिल्म ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा रखा है।
दस सालों की सोच बदली:
उन्होंने फिल्म के निर्देशक शरत कटारिया को लेकर कहा कि वह रियल हीरो हैं। उनके इस नए आइडिया ने पिछले दस सालों की सोच को बदलकर रख दिया है। फिल्म में 'मौजी' अपने परिवार का हीरो है क्योंकि वह इस अवसर पर बढऩे में सक्षम है।
वरुण लोगों के बारे में सहज हैं:
वरुण धवन उन कलाकारों में से एक हैं जो मुख्य और मध्य सिनेमा के बीच बिना किसी बाधा के वैकल्पिक अभिनेता हो सकते हैं। वह दर्शकों की सोच और समझ को प्राथमिकता देते हैं। वरुण ने दर्शकों की समझ को लेकर कहा, 'मैं लोगों के बारे में सहज हूं और अन्य अभिनेताओं को भी इस चीज से रूबरू होना चाहिए कि लोग उनसे क्या उम्मीद करते हैं। अक्सर मैं और आलिया इस बारे में बात भी करते रहते हैं।' यह फिल्म इसी हफ्ते 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
आगामी प्रोजेक्ट
अगर इस फिल्म के अलावा वरुण की अन्य फिल्मों की बात करें तो वह आलिया के साथ फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही वह फिल्म 'रणभूमि' को भी लेकर चर्चा में हैं।
Updated on:
26 Sep 2018, 7:34 PM IST
Published on:
26 Sep 2018, 7:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.