इसके बाद रणबीर ने बताया कि कैसे एक बार जब वो छोटे थे तो उन्हें चीटियों से बचाने के लिए आधी रात को दौड़े चले आए थे राज कपूर। दरअसल, सभी कहीं बाहर गए थे वहां रणबीर भी थे। तब वो बहुत छोटे थे, उन पर चीटियां चढ़ने लगी। पैरों पर चीटियां काटने लगी, ये बात जैसे ही राज कपूर को पता चली तो वो अपनी पार्टी छोड़ दौड़े चले आए।