
IIFA 2025 Boney Kapoor
IIFA 2025 Boney Kapoor Flirt With Karishma Tanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे लोग उन्हें उनकी उम्र याद दिलाने लगे। 69 साल के बोनी कपूर ने खुद से 28 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ भद्दा फ्लर्ट किया। बोनी कपूर रेड कार्पेट पर टीवी की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफ की। जो भले ही एक्ट्रेस को पसंद आई हो लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये पसंद नहीं आया। अब बोनी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
बोनी कपूर ने जयपुर में आयोजित हुए IIFA 2025 में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का कोर्ट और पेट पहना हुआ था। साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर में ही चश्मा लगाया हुआ था। इस आउटफिट में उनकी उम्र काफी कम नजर आ रही थी। इस दौरान वह करिश्मा तन्ना के साथ फोटो क्लिक करवाने लगे। तभी बोनी कपूर एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफ करते हुए बोले, 'इनके ग्लैमर का असर थोड़ा मुझ पर दिख रहा है या नहीं?' बोनी कपूर के मुंह से ये लाइन सुनकर करिश्मा तन्ना का चेहरा खुशी से लाल हो गया। भले ही करिशमा तन्ना को बोनी कपूर की ये लाइन अच्छी लगी हो लेकिन आम लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आईं। लोगों का कहना है कि बोनी कपूर खुद से इतनी छोटी हीरोइन से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'बोनी कपूर को शर्म आनी चाहिए। वो इस उम्र में भी करिश्मा तन्ना से फ्लर्ट कर रहे हैं।”' दूसरे ने लिखा है, 'बोनी कपूर की दो-दो जवान बेटियां हैं... क्या उन्हें ये शोभा देता है कि वो यूं हीरोइन्स से खुलेआम फ्टर्स करें?” तीसरे ने लिखा, “बोनी सर थोड़ा देख तो लेते आप कहां और क्या बोल रहे हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सर जी करिश्मा तन्ना आपसे 28 साल छोटी है वह 41 साल की है।” बता दें, इससे पहले भी बोनी कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह फेमस एक्ट्रेस की कमर पर हाथ मारते नजर आए थे।
Published on:
10 Mar 2025 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
