ये सेलेब्स करेंगे परफॉर्म
19वीं अवॉर्ड समारोह है। तीन दिन चलने वाला यह रंगारंग कार्यक्रम 22 से 24 जून, सियाम थिएटर में होगा। हमेशा से ही IIFA के होस्ट पर सबकी नजर होती है, इस बार भी अपने अलग अंदाज में स्टेज पर करण जौहर चार्ज संभाले नजर आएंगे और उनका साथ निभाने के लिए रितेश देशमुख स्टेज साझा करेंगे। सदबहार अभिनेत्री रेखा की प्रस्तुति इस बार आईफा के समारोह का मुख्य आकर्षण होगी।रेखा करीब २० साल बाद कोई प्रस्तुति देने जा रही हैं। साथ ही बॉबी देओल भी करीब ७ साल बाद IIFA में परफॉर्म करेंगे। इन दोनों के अलावा इस बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और यूलिया वंतूर परफॉर्म करेंगे।