
Ileana d'cruz started hating her body because of this disease
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को देख सभी को लगता हैं की बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ काफी शानदार होती हैं। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि बॉलीवुड में सकसेस होने के बाद भी एक्ट्रेस की लाइफ इतना आसान नहीं होता। जो दिखता हैं वह हरमेशा होता नहीं हैं। बी-टाउन में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो हेल्थ कंडीशन्स का सामना कर रहे हैं। वैसे ही बाॅलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी हैं।
अक्षय कुमार संग 'रुस्तम' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (ileana d'cruz) को इस फिल्म में काम करने के बाद से ही काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। बता दे कि उन्होने खुद अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि कभी वह खुद के चेहरे को भी आइने में नहीं देखना चाहती थी।
इलियाना डिक्रूज (ileana d'cruz) ने बॉडी डिस्मॉर्फिया से पीड़ित होने के बारे में बताया है। बहुत ही कम लोगों होंगे जिन्हें इस हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में पता होगा। यहां हम आपको इलियाना की इस विकार के बारे में विस्तार से बताते हैं। इस बीमारी में मनुषय अपने शरीर में खामियां ढूंढता है। इससे जूझ रहे लोगों की बनावट कितनी ही बेहतर क्यों न हो लेकिन वे खुद में खूबियों की बजाए हमेशा कमियां खोजते हैं।
इस बीमारी के बारें मे किसी और ने नहीं बल्कि खुद अभिनेत्री ने ही खुलासा किया था। एक पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने अपनी इस बीमारी के बारें में अपने फैंस के साथ शेयर किया था। बता दे कि अभिनेत्री फिलहाल काफी अच्छा हैं और पहले से बेहतर हैं। बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर आमतौर पर अपने आप ठीक नहीं होता है। यदि आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो आगे जाकर आप किसी गंभीर समस्या से जूझ सकते हैं।
Updated on:
10 May 2022 02:52 pm
Published on:
10 May 2022 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
