9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! विरुष्का के बाद क्या सचमुच इलियाना डी क्रूज ने भी कर ली है गुपचुप शादी? ये रहा सबूत

कल रात इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, इस तस्वीर पर ध्यान ना देते हुए अगर आप इस पर लिखी पोस्ट पर ध्यान दें...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 25, 2017

Ileana Dcruz

Ileana Dcruz

काफी दिनों से बॅालीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज से जुड़ी खबरे सामने नहीं आ रही थी। हांलाकि इस साल इलियाना ने बॅालीवुड इंडस्ट्री 2 बड़ी फिल्में दी हैं। कहा जा रहा था की वे इन दिनों थोड़ा आराम कर रही थी। लेकिन ये क्या? क्या सचमुच इलियाना डिक्रूज ने शादी कर ली है।

बता दें कल रात इलियाना ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो धुंधली सी क्रिसमस ट्री सजाती हुई दिख रही हैं। लेकिन इस तस्वीर पर ध्यान ना देते हुए अगर आप इस पर लिखी पोस्ट पर ध्यान दें तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे। जी हां इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन को 'हबी' नाम से संबोधित किया है।

अब ये तो जाहिर सी बात है कि हबी कहा जाता है पति को, बॉयफ्रेंड को नहीं। तो क्या इलियाना और एंड्रू ने शादी कर ली है? अगर हां तो यह शादी उन्होंने इतने गुपचुप अंदाज से क्यों की? और क्या ये फोटो एक जरिया को अपने शादी के बारे में बताने का इलियाना का तरीका है?

अगर करियर की बात करें तो इस साल इलियाना अर्जुन कपूर के साथ फिल्म मुबारकां में दिखाई दी थी जो कि एक बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद वे अजय देवगन के साथ फिल्म बादशाहो में दिखीं। दोनों ही फिल्मों में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया।

इसके अलावा बता दें कुछ दिन पहले इलियाना ने एक छेड़खानी से जुड़े मामले में सुर्खियां बटोरी थी। खबर थी कि इलियाना डिक्रूज़ मुंबई एक फेशन शो में हिस्सा लेने वाली थी जिस सिलसिले में वे अपनी कार में बैठकर शो की लोकेशन पर पहुंच रही थी। रस्ते में वे एक ट्रेफिक सिग्नल पर रुकी जहां लड़को के एक झुंड ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। खबर के मुताबिक एक लड़का तो उनकी गाड़ी के बोनट पर लेट गया। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में तो शिकायत दर्ज नहीं कराई साथ ही गुस्से भरा ट्वीट भी लिखा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग