3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलियाना नहीं,वाणी करेंगी शाहिद की बत्ती गुल

इलियाना नहीं,वाणी करेंगी शाहिद की 'बत्ती गुल'  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 19 Dec 2017, 7:44 PM IST

Vaani_Kapoor

Vaani_Kapoor

फिल्म निर्माता काफी समय से 'बत्ती गुल मीटर चालू' के लिए लीड हीरोइन की तलाश कर रहे थे और आखिरकार और अब आखिरकार शाहिद की हीरोइन मिल गई हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में शाहिद के साथ इलियाना को कास्ट कर लिया गया है लेकिन मेकर्स को लगा कि इस रोल में वाणी कपूर ज्यादा फिट बैठेंगी। ऐसे में इलियाना के हाथ से ये फिल्म फिसलकर वाणी की टोकरी में आ गिरी है। इस फिल्म से कैटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों का नाम भी जुड़ चुका है लेकिन आखिरकार वाणी ने बाजी मार ही ली। आपको बता दें कि भले ही वाणी की फिल्म ‘बेफिक्रे’ कुछ खास नहीं चली लेकिन उनकी फिल्मों की डायरी अभी फुल है और वैसे भी यशराज फिल्म्स की तो वाणी हमेशा से ही फेवरेट रही हैं।

यानी कि अब हम कर सकते हैं कि वाणी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर शाहिद के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी कामयाब फिल्म निर्देशित कर चुके नारायण सिंह शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' नाम की फिल्म बना रहे है। इस फिल्म में शाहिद के साथ इलियाना डीक्रूज हो सकती हैं लेकिन बात नहीं बनी। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए वाणी कपूर को हीरोइन के रूप में चुना गया है।

शुद्ध देसी रोमांस के बाद रणवीर सिंह के साथ 'बेफिक्रे' में काम करके वाणी खूब चर्चा में रही थीं। वाणी की शाहिद के साथ यह पहली फिल्म होगी। अगले साल प्रदर्शित होने वाली शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' बिजली ग्राहकों से जुड़े मुद्दे की कहानी है।

फिल्म में शाहिद वकील की भूमिका में हैं। यह एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जो अपने बिजली के भारी बिल को ठीक करवाने के लिए बिजली कंपनी के चक्कर लगाता है। इस फिल्म की कहानी शाहिद की बीवी मीरा राजपूत को बेहद पसंद आई थी और उन्होंने शाहिद को इस फिल्म में काम करने को कहा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी एक छोटी-सी भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 31 अगस्त को रिलीज होगी।