3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती अधर झूल में लटकी, अब हमारी जान हो तुम बनाएंगे भंसाली

पद्मावती अधर झूल में लटकी, अब हमारी जान हो तुम बनाएंगे भंसाली.....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 19 Dec 2017, 6:53 PM IST

Bhansali

Bhansali

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली 'हमारी जान हो तुम' पर काम शुरू करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' अभी रिलीज नहीं हो पाई है। विवादों के कारण फिल्म की रिलीज को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। संजय लीला भंसाली अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुट चुके हैं। भंसाली ने अपनी अगली फिल्म 'हमारी जान हो तुम' पर काम करना शुरू कर दिया है। भंसाली ने इस फिल्म की परिकल्पना की थी तो उस वक्त वह आलिया भट्ट और आदित्य नारायण को लेकर काम करना चाहते थे। दोनों ने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था। यह तब की बात है जब आलिया फिल्मों में नहीं आई थीं और बड़ी स्टार नहीं बनी थीं लेकिन बाद में इस फिल्म को भंसाली आगे नहीं बढ़ा पाए। भंसाली फिर से इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी गंभीर हैं और वह अब नए चेहरे की तलाश में हैं।

उन्होंने एक बात का खास ख्याल रखा है कि अब वह वैसी कोई भी फिल्म नहीं बनाने जा रहे हैं, जिसमें हिस्ट्री से कुछ भी कनेक्शन हो।अब देखना यह है कि वाकई में भंसाली की अगली फिल्म यह होती है या नहीं। दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर पद्मावती को लेकर अब तक कोई नई रिलीज़ डेट नहीं आई है। वैसे कहा ये जा रहा है कि फिल्म नौ फरवरी को आ सकती है।

सेंसर बोर्ड ने दूसरी बार टाली रिलीज
पिछले काफी समय से संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर पूरे देशभर में विवाद चल रहा है। ऐसा लगता है कि फिल्म को जल्द ही सेसंर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि बोर्ड ने फिल्म को एक बार फिर से वापस कर दिया है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस हफ्ते फाइनली बोर्ड फिल्म को देखने वाला था। सूत्रों के अनुसार नए विवाद की वजह डिसक्लेमर है जिसका जिक्र फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने एप्लीकेशन में किया गया है। इसकी वजह से कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से जुड़े सूत्र ने बताया- हम ज्यादा विवरण का खुलासा नहीं कर सकते हैं। मगर नए डिसक्लेमर ने एक पूरी नई बहस शुरू कर दी है कि किस तरह फिल्म को देखने और प्रमाणित किए जाने की जरुरत है। इस समय हम केवल इतना बता सकते हैं कि यह एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें विशेषज्ञों के हस्तक्षेप की आवश्यकता है। इससे पहले भी बोर्ड फिल्म को वापस लौटा चुका है। वहीं कई राज्य फिल्म को अपने यहां बैन करने की मांग कर चुके हैं। इसमें लेटेस्ट नाम गोवा का है। जहां महिला मोर्चा ने फिल्म के खिलाफ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था।