3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कास्टिंग काउच का खुल कर विरोध करे महिलाएं :शाहरुख खान

कास्टिंग काउच का खुल कर विरोध करे महिलाएं :शाहरुख खान  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 19 Dec 2017, 5:50 PM IST

shahrukh_Khan

shahrukh_Khan

मुंबई। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरूख खान का कहना है कि महिलाओं को कास्टिंग काउच का खुलकर विरोध करना चाहिए। बॉलीवुड कलाकारों ने कास्टिंग काउच को लेकर अपनी बात रखी है। सलमान ने कहा है कि उनके साथ कभी भी किसी ने यह बात नहीं की जबकि अक्षय ने स्वीकारा है कि यह हर जगह होता है और हर किसी को इसके बारे में जानकारी जरूर है।

शाहरुख खान ने कहा है कि हमें महिलाओं की इज्जत करनी चाहिए। शाहरुख का कहना है कि यह अच्छी बात है कि अब महिलाएं खुल कर इस पर बात कर रही हैं और सामने बातें आ रही हैं। खान ने कहा, 'महिलाओं का साहसिक होना ही चाहिए।'

शाहरुख ने कहा कि यह सुनकर दु:ख होता है और यह अफसोसजनक बात है कि आपको पता भी नहीं होता और आपकी नाक के नीचे ऐसी बातें होती रहती हैं। बहुत जरूरी है कि महिलाएं ऐसे में खुल कर विरोध करें। शाहरुख उन लड़कियों को बहादुर मानते हैं जो सामने आकर अपनी बात रखती हैं। उन्होंने कहा, 'हमें उनकी भावनाओं की इज्जत करनी चाहिए। इंडस्ट्री में इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।'

बात दें शाहरख खान की प्रोफेशनल लाइफ की तो इन दिनों आनंद एल रॉय की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा उनके पास अगला प्रॉजेक्ट अंगूर है। बात की जाए शाहरुख की साल 2017 की फिल्मों की तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ये और है कि उनकी फिल्म 'रईस' 100 का आंकड़ा छूने में कामयाब जरूर रही है, लेकिन जैसी उम्मीद की जा रही उतना कलेक्शन नहीं कर पाई।

अगर बात करें शाहरुख की पसर्नल लाइफ की तो वो इन दिनों अपने बेटे अबराम के साथ पार्टियों में नजर आ रहे हैं। हाल में आराध्या की स्कूल में आयोजित इवेंट में नजर आए थे। जहा शाहरुख ने अपने बेटे अबराम के साथ जमकर डांस भी किया था।