बॉलीवुड

भारतीय सेना के जवानों ने हिमालय पर सोनू सूद को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट

Indian Army Soldiers Tribute to Sonu Sood: पूरे देश की रक्षा करने वाले इंडियन आर्मी के जांबाजों को सभी सलाम करते हैं और उनको अपना हीरो मानते हैं, लेकिन उनके रियल हीरो हैं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद। इस बात को जवानों ने हिमालय पर्वत की चोटी पर जाकर इस कदर बयां किया, जिसे देखकर कोई भी अपने आपको स्पेशल फील करेगा।

3 min read
Sonu Sood Name on Himalaya

Sonu Sood Pics: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की छवि लोगों के बीच एक रियल हीरो की है। इस बात का प्रमाण आपको इन फोटोज में साफ दिख जाएगा। भारतीय सेना के जवानों ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को एक खास ट्रिब्यूट दिया है। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद इन फोटोज को शेयर करके जानकारी दी है। भारतीय सेना के जवानों ने सोनू सूद को एक अलग ही तरीके से ट्रिब्यूट दिया है। जवानों ने हिमालय की चोटी पर बर्फ के ऊपर लिखा (Real Hero Sonu Sood) 'रियल हीरो सोनू सूद'। इन शब्दों को पढ़कर यह साफ पता चल रहा है कि सोनू सूद बॉलीवुड के हीरो ही नहीं बल्कि पूरे देश के रियल हीरो बन चुके हैं। सोनू सूद की दरियादिली कोविड 19 के वक्त सबके सामने खुलकर आई। उस वक्त सोनू सूद ने कोरोना पीड़ितों की जमकर मदद की थी। सोनू ने जिस तरीके लोगों मदद की थी, वह वाकई में काबिले तारीफ है। भारतीय सेना के सिपाहियों ने हिमालय की वादियो में सोनू सूद को रियल हीरो बता कर यह साफ कर दिया है कि सिर्फ नेता बनकर ही देश की सेवा नहीं की जा सकती हैं। देश और देशवासियों को जब भी जरूरत हो तब एक रियल हीरो की तरह मदद करने वाले को ही लोग रियल हीरो मानते हैं।


सोनू सूद ने जताया आभार

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood Pics) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन स्पेशल फोटोज को शेयर करके लिखा है कि 'दूर कहीं हिमालय पर इन फोटोज को देखकर आज का मेरा दिन बन गया- विनम्र। माय इंस्पिरेशन। इंडियन आर्मी'।

यह भी पढ़ें : भारत आते ही हुईं किडनैप, तीन दिनों तक भूखे पेट रहीं स्प्लिट्सविला 14 फेम हिबा त्रबेल्सी

सोनू के फैंस का क्या है कहना

सोनू सूद की इन फोटोज पर लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि यह जरूरी नहीं कि देश की रक्षा केवल नेता बनकर ही की जाए। अगर दिल में सोनू सूद (real hero sonu sood) जैसा जज्बा हो तो किसी की भी मदद की जा सकती है। तो वहीं (Sonu Sood) के कुछ फैंस का कहना है कि वाकई में सोनू रियल हीरो हैं।

यह भी पढ़ें : 68 की उम्र में रेखा ने किया हिप हॉप डांस


यह भी पढ़ें : दिल्ली हिट एंड ड्रैग केस पीड़िता अंजलि सिंह की फैमिली की मदद के लिए सामने आए शाहरुख खान

सोनू सूद (sonu sood Latest Pics) ने 2019 में आएं कोरोना जैसी खतरनाक बिमारी के वक्त लोगों के बीच जाकर, उनके साथ खड़े होकर इस कदर उनका साथ निभाया कि आज सोनू सूद एक बॉलीवुड हीरो नहीं बल्कि वो लोगों के लिए रियल लाइफ हीरो बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें : रील लाइफ में नहीं बल्कि रीयल लाइफ में बिकिनी में नजर आईं भूमि पेडनेकर

Updated on:
10 Jan 2023 09:21 am
Published on:
09 Jan 2023 03:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर