Bhumi Pednekar Bikini: भूमि पेडनेकर अपने रोल्स और एक्टिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती आईं हैं। रील लाइफ में भूमि अक्सर फैमिली ड्रामा फिल्में करती नजर आईं हैं। उनको अभीतक आपने किसी भी फिल्म में बिकिनी में नहीं देखा होगा, लेकिन रील लाइफ में सूट, साड़ी और सिंपल अंदाज में दिखने वाली भूमि रीयल लाइफ में काफी बोल्ड है। भूमि पेडनेकर ने आज ही अपनी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया साइट पर शेयर की है, जिनमें भूमि पेडनेकर का हॉट और सिजलिंग अंदाज देखकर कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा। एक फोटो में भूमि पेडनेकर ने शाइनिंग लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस में पोज दिया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट पर कई वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिनमें भूमि को एक बार देखकर कोई समझ ही नहीं पाएगा कि फिल्मों में सूट और साड़ी में दिखने वाली सिंपल और सोबर भूमि पेडनेकर इतने हॉट अंदाज में भी नजर आ सकती हैं। भूमि का यह बिकिनी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। भूमि का यह बिकिनी अंदाज उनके फैंस को खूब लुभा रहा है।