'मन्नत' में दो और मंजिलें बनाई जानी हैं, इसलिए इसका रेनोवेशन किया जा रहा है। लेकिन समुद्र किनारे स्थित होने के कारण इसमें कोई भी बदलाव किया जाता है तो MCZMA यानी महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण से अनुमति लेनी होगी। खबरों के अनुसार अब अधिकारी ये जांच करने गए हैं कि रेनोवेशन के लिए सभी तरह की अनुमति ली गई है या नहीं। इस जांच के अनुसार रिपोर्ट तैयार की जाएगी।