27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईशा अंबानी को सास ससुर ने गिफ्ट में दिया घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

यह घर वर्ली में समुद्र किनारे है। पांच मंजिला यह घर 50 हजार स्कावयर फीट का है।

2 min read
Google source verification
ajay piramal

ajay piramal

ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में आनंद पीरामल से हो गई है। इस शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स पहुंचे थे। इससे पहले उदयपुर में ईशा का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। ईशा अंबानी को उनके सास ससुर ने बहुत ही महंगा गिफ्ट दिया है।

गिफ्ट में दिया करोड़ों का घर:
ईशा अंबानी के सास-ससुर ने उन्हें शादी से पहले ही 452 करोड़ का घर गिफ्ट कर दिया है। यह घर वर्ली में समुद्र किनारे है। पांच मंजिला यह घर 50 हजार स्कावयर फीट का है। इस घर को बनाने में 1500 मजदूरों ने रात दिन एक कर दिया था। घर के अंदर सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। इसमें तीन बेसमेंट हैं भी हैं, जिसमें में दो बेसमेंट में पार्किंग और सर्विस फैसेलिटी रखी गई है।

2012 में खरीदा था:
शादी के बाद ईशा अंबानी अपने पति आनंद के साथ इसी घर में रहने वाली हैं। पहले इस बंगले का मालिकाना हक पीरामल ग्रुप की जगह हिन्दुस्तान यूनिलीवर के पास था। हिन्दुस्तान यूनिलीवर से वर्ष 2012 में इसे पीरामल ग्रुप ने खरीद लिया था। पीरमल ग्रुन ने यह मकान 452 करोड़ में खरीदा था। बताया जा रहा है कि आनंद और ईशा इसी 5 मंजिला बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।

बीएमसी से मिला सर्टिफिकेट:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 सितंबर को बीएमसी की ओर से सर्टिफिकेट दे दिया गया है। बता दें कि अजय पीरामल का दुनियाभर में करीब 10 अरब डॉलर का फर्मास्यूटिकल, फाइनेंशियल सर्विसेस, रियल एस्टेट, आईटी और ग्लास पैकेजिंग जैसे कारोबार हैं।