बॉलीवुड

जब ऐश्वर्या राय ने मछली वाला गाउन पहनकर विदेशियों को दी फ्लाइंग किस, खूबसूरती देख हर कोई रह गया था हैरान

एक बार ऐश्वर्या ने अपने लुक और खूबसूरती से विदेशियों के छक्के छुड़ा दिए थे। हर कोई उनकी खूबसूरती को बस देखता रह गया था।

3 min read
Aishwarya Rai

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। अपने करियर के पीक पर रहते हुए ऐश ने अमिताभ बच्चन के बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। दोनों ने साल २००७ में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही ऐश्वर्या ने अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से मैनेज करके रखा हुआ है। शादी के बाद भी वह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने टैलेंट के दम पर अपनी छाप छोड़कर आईं। एक बार ऐश्वर्या ने अपने लुक और खूबसूरती से विदेशियों के छक्के छुड़ा दिए थे। हर कोई उनकी खूबसूरती को बस देखता रह गया था।

दरअसल, ये बात है साल २०१४ की। तब 67वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। इसमें ऐश्वर्या राय भी शामिल होने के लिए French Riviera पहुंची थीं। इसमें शामिल होने के लिए ऐश्वर्या ने फेमस फैशन डिज़ाइनर Roberto Cavalli का डिज़ाइन किया गाउन पहना था। गाउन में ऐश्वर्या की खूबसूरती पर चार चांद लग गए थे।

रेड कार्पेट के लिए ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर का स्किनी फिट गाउन पहना था। गाउन को फिश स्केल्स जैसा लुक दिया गया था। ऐश्वर्या के इस गाउन कलर-कॉम्बिनेशन काफी अट्रैक्टिव था, जिसमें किसी चीज को ऐड करने की जरूरत नहीं थी। अपने गाउन के साथ उन्होंने किसी तरह ज्वैलरी को कैरी नहीं किया हुआ था। लेकिन अपने मेकअप से ऐश्वर्या ने लुक को कंपलीट किया था।

गोल्डन कलर के गाउन के साथ उन्होंने रेड बोल्ड लिपस्टिक, बीमिंग हाइलाइटर, ड्रामैटिक आईज, झिलमिलाता आईशैडो लगाया हुआ था। उनका मेकअप ऑन प्वाइंट था। ऐश ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। ऐश्वर्या इस पूरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने कैमरे के सामने एक से बढ़कर पोज़ दिए। इस दौरान उन्होंने कैमरे की तरफ फ्लाइंग किस करते हुए भी पोज़ दिया। उनकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने के लिए वहां हर कोई बेताब दिखा।

Published on:
24 Sept 2021 01:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर