3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेटिंग की खबरों के बीच एक-दूजे संग दिखे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

Its Official! Aditya Roy Kapoor Ananya Pandey Dating: डेटिंग की खबरों के बीच एक-दूजे संग रैंप वॉक करते नजर आएं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे। दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री को देखकर कोई भी कहेंगा मेड वॉर इच अदर।

3 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Mar 13, 2023

aditya_ananya_official.jpg

Its Official! Aditya Roy Kapoor Ananya Pandey Dating

Lakme Fashion Week 2023: रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर रविवार को लक्मे इंडिया फैशन वीक में रैंप पर एक साथ वॉक करते नजर आए। इस दौरान लव बर्ड्स आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे की कैमिस्ट्री जबरदस्त देखने को मिली। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन दोनों स्टार्स के लव अफेयर के चर्चे सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों का लुक बेहद ही ग्लैमरस और ऑसम नजर आया। एक दूजे की बाहों में बाहें डाले आदित्या रॉय कपूर और अनन्या पांडे किसी हसीन जोड़ी से कम नहीं लग रहे थे। लैक्मे फैशन वीक के फिनाले में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने एक साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। लैक्मे फैशन वीक में एक साथ रैंप वॉक करते वक्त दोनों की कैमिस्ट्री काफी रोमांटि नजर आई। दोनों ही स्टार्स ने इस अंदाज में रैंप वॉक करके यह हिंट तो दे ही दिया कि इन दोनों के बीच लव जैसी कोई खिचड़ी तो पक रही है। दोनों की रैंप पर लाजवाब कैमेस्ट्री को देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। हैरान इसलिए क्योंकि हाल ही में दोनों के अफेयर की खबरों जोरो पर थी। अब इस रैंप वॉक के बाद दोनों ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है।


'अनन्या पांडे' (Ananya Pandey) का लुक बेहद ही स्टाइलिश, गॉर्जियस और ग्लैमरस दिखा। इस लुक में अनन्या को देखकर कोई भी अपना दिल हार बैठेगा। अनन्या ने ब्लैक प्रिंटेड बॉडीकॉन गाउन के साथ केप जैसी जैकेट पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत दिखीं। दूसरी ओर, आदित्य रॉय कपूर भी किसी राजकुमार जैसे हैंडसम दिखे। वैसे यह लुक आदित्य अपनी शादी के लिए भी बॉरो कर सकते हैं। काले रंग के सूट में कुछ डिटेलिंग के साथ हैंडसम हंक 'आदित्य रॉय कपूर' (Aditya Roy Kapoor) ने वहां पर मौजूद सभी लेडिज का दिल जीत लिया। कुल मिलाकर आदित्य-अनन्या ने 'लैक्मे फैशन वीक' (Lakme Fashion Week) के दौरान पूरी लाइम लाइट खींच ली।

यह भी पढ़ें: 20 दिन तक घंटों चली शूटिंग, 43 टेक के बाद कैसे बना ऑस्कर विजेता सॉन्ग 'नाटू नाटू'

अनन्या और आदित्य ने इस दौरान मनीष मल्होत्रा के नए कलेक्शन को प्रेसेंट किया। पहले आदित्या और अनन्या ने अलग अलग रैंप वॉक किया। बाद में दोनों ने साथ में रैंप वॉक करके सभी का दिल जीत लिया। रैंप वॉक करते वक्त दोनों की कैमिस्टी लाजवाब दिखी। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ भी आदित्य और अनन्या ने वॉक किया। इस दौरान अनन्या के पिता चंकी पांडे बेटी को खूब चियर करते नजर आए। (Lakme Fashion Week 2023) पिता चंकी पांडे को चियर करता देख अनन्या पांडे ने भी पापा को स्माइल दी और फ्लाइंग किस दिया। 'मनीष मल्होत्रा' (Manish Malhotra) के आउटफिट को लेकर अनन्या ने कहा कि ये ड्रेस काफी 'मजेदार, क्वर्की, ड्रामैटिक और सेक्सी' है। उन्होंने इस ड्रेस के बारें में सब कुछ पसंद आया।


करण जौहर ने 'कॉफी विद करण सीजन 7' में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के बीच के रोमांस का खुलासा किया था। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया। लेकिन ये पहली बार हैं जब दोनों साथ में इस तरह से एक साथ एक मंच पर ऑफिशियली नजर आए हैं। फैंस इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें: Oscars 2023: दीपिका पादुकोण का गॉर्जियस ऑस्कर रेड कार्पेट लुक