Deepika Padukone ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण का डंका देश में नहीं विदेश में भी देखने को मिल रहा है। 95th Academy Awards में रेड कार्पेट में अपना जलवा ऐसे बिखेरा कि सभी की नजरें दीपिका पादुकोण पर ही टिकी नजर आईं। बेमिसाल खूबसूरती और टैलेंट के साथ दीपिका ऑस्कर 2023 में बतौर होस्ट डेब्यू कर लिया है। दीपिका 95th एकेडमी अवार्ड्स में अवॉर्ड प्रजेंट कर रहीं हैं। जैसे ही दीपिका स्टेज पर आईं तो सभी उनकी खूबसूरत के कायल हो गए। दीपिका ने अपना ऑस्कर रेड कार्पेट लुक कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पेशली अपने फैंस के लिए शेयर किया है। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा- #Oscars95। दीपिका का ऑस्कर लुक बेहद गॉर्जियस और ग्लैमरस रहा। दीपिका का लुक देखकर हर कोई उन्हें अपनी दिल देने के लिए मजबूर हो जाएगा। फिल्म पठान से पूरी दुनिया में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट देने वाली लेडी पठान का यह हॉट अंदाज लोगों के दिलों पर बिजलियां गिरा रहा है।