Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) किसी ना किसी विवाद को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। आदिल खान से शादी के कुछ ही दिनों बाद राखी सावंत को उनकी सच्चाई समझ में आ गई। आदिल से प्यार में धोखा खाने के बाद जब भी राखी सावंत मीडिया के सामने आईं हैं वह अक्सर रोती बिलखती ही नजर आईं हैं। लेकिन अब काफी समय बाद राखी के चेहरे पर हंसी के साथ खुशी देखने को मिली है। जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। राखी ने आज सुबह ही अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी एक बहुत बड़ी खुशखबरी सुनाई। जिसे सुनकर राखी के फैंस उनके लिए बेहद खुश हैं। सबसे पहले बता दें कि राखी का काफी समय बाद एक नया म्यूजिक वीडियो 'झूठा' रिलीज हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पैपराजी को बताया कि उन्हें एक वेब सीरीज फिल्म ऑफर हुईं हैं। जिसके शूट के लिए उन्हें 3 दिनों के लिए लंदन जाना पड़ेगा। इस वीडियो में राखी के चेहरे पर साफ खुशी जाहिर हो रही है। राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। राखी के इस वीडियो के साथ लोग मीम्स भी बना रहें हैं।