बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड पर जैसे पठान ने कब्जा कर लिया है। 'शाहरुख खान' (Shah Rukh Khan), 'दीपिका पादुकोण ' (Deepika Padukone) और 'जॉन अब्राहम' (John Abraham) स्टारर 'पठान' (Pathaan) ने 520.60 करोड़ नेट हिंदी का कलेक्शन शनिवार को पार कर लिया है। जबकि सभी भाषाओं में फिल्म ने 539.14 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा घरेलू ग्रॉस की बात करें तो फिल्म ने 652.50 करोड़ की कमाई की। तो वहीं 1042 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। हालांकि यह और हफ्तों के मामले में कम है, पर कमाई के मामले में फिल्म का इतने दिनों तक टिका रहना और लगातार कमाई करते रहना यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
यह भी पढ़ें: TJMM BODay 4: 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, कमाई में जबरदस्त उछाल
शाहरुख खान ने पठान के साथ चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करके कमाल कर दिखाया है। इससे पहले किंग खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। जोकि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन पठान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। तो वहीं यह खबरें भी जोरो पर है कि फिल्म पठान जल्द ही एक्सटेंडेड फॉर्म में ओटीटी पर 26 अप्रेल को अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। इसके लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि उन्हें घर बैठे शाहरुख की फिल्म पठान देखने का मौका मिलेगा।