Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 4: फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहें हैं। ब्रह्मास्त्र के बाद रणबीर कपूर लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए। इस फिल्म में रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी और कैमेस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। इसी के चलते रिलीज के बाद पहले शनिवार को फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला है। फिल्म को क्रिटिक्ट, imdb और ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि पठान की कमाई के आगे अभी भी फिल्म काफी पीछे है। लेकिन यह पठान के बाद रिलीज हुई उन सभी फिल्मों से आगे है जोकि पठान की रिलीज के बाद एक दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छे से नहीं टिक सकीं। जिनमें सेल्फी और शहजादा शामिल हैं। इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद रणबीर श्रद्धा की फिल्म के पहले शनिवार की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जो कि फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई है। फिल्म को मिल रहे अबतक के रिस्पांस से लग रहा है कि पहले वीकेंड पर फिल्म की धमाकेदार कमाई देखने को मिलेगी। आइए आपको बताते हैं रिलीज के पहले शनिवार पर तू झूठी मैं मक्कार ने कितने की कमाई की है।