Salman Khan बॉलीवुड दबंग एक्टर सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस साल सलमान की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिनमें शामिल हैं 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3'। भाईजान के फैंस उनके दीवाने हैं। सलमान को लेकर उनके फैंस की दीवांगी इतनी ज्यादा है कि फिल्म के पोस्ट रिलीज होने ही उनके फैंस खुशियां मनाने लगे हैं। लेकिन उनकी यह खुशी धरी की धरी रह जाएंगी क्योंकि कुछ क्रिटिक्स का कना है कि यह पोस्टर टाइगर 3 का नहीं है। सोशल मीडिया पर टाइगर 3 के पोस्टर के साथ ही फिल्म के सेट से कुछ फोटोज सलमान खान और कैटरीना कैफ की भी लीक हुईं हैं। यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का पोस्टर रिलीज होते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। तो वहीं सलमान के साथ कैटरीना को देखकर उनकी खुशी दोगुनी ज्यादा हो गई है। यह फोटो यशराज बैनर के ट्वीटर अकाउंट पर जारी किया गया है। तो वहीं कुछ वेबसाइट्स पोस्टर को फेक बता रही हैं। उनका कहना है कि यह पोस्टर टाइगर 3 का नहीं है बल्कि इसे ग्रॉफिक्स की मदद से बनाया गया है। तो वही एक फोटो सलमान खान के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। जिसे टाइगर 3 के पोस्टर बताया जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर टाइगर 3 के सेट से जो सलमान खान कैटरीना कैफ की फोटो लीक हुई है वह असली बताई जा रही है।