
jackie shroff
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ अपने जमाने के टॉप एक्टर रह चुके हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और आज भी उनके काम को सराहा जाता है। अब वह फिल्मों में कम नजर आते हैं लेकिन उनकी दीवानगी लोगों में बरकरार है। अपने जमाने में टॉप के एक्टर होने के साथ-साथ जैकी श्रॉफ काफी स्टाइलिश भी थे। उनके स्टाइल पर लाखों लड़कियां मरती थीं। तो अगर आप भी लड़कियों को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो जैकी दादा से उसके टिप्स ले लीजिए।
जी हां, जैकी श्रॉफ का एक काफी पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके जवानी के दिनों का है। वीडियो में उनका स्वैग साफ-साफ देखा जा सकता है। वह बताते हैं कि पैसा सब कुछ नहीं होता है। उसके बाद वो चार चीजें बताते हैं जिससे लड़कियां खुश हो जाती हैं। जैकी श्रॉफ कहते हैं, 'जीवन में पैसा और बाकी चीजें जरूरी नहीं हैं। आपमें स्टाइल और ग्रेस होना चाहिए। नॉलेज होना चाहिए। पैसा सब कुछ नहीं है। कपड़े अच्छे पहनो, दांत साफ रखो, बस स्माइल रखो, अच्छी बातें करो, लड़कियां ऐसे ही खुश हो जाती हैं।'
जैकी श्रॉफ का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसे हजारों लोग देख चुके हैं और वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस उनके स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड गलियारों में कहा जा रहा है कि जैकी श्रॉफ अपने बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत में नजर आ सकते हैं। अगर ये खबर सच होती है तो फिर फैंस को दोनों बाप बेटे की जोड़ी एक बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स और जैकी श्रॉफ के बीच फिल्म को लेकर बातचीत जारी है। जैकी श्रॉफ का किरदार इस फिल्म में अहम होगा और वह एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। वहीं, टाइगर के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस कृति सेनन लीड रोल में हैं।
Published on:
01 Nov 2021 05:52 pm
