
kartik and Jacqueline
बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बाद एक साउथ फिल्मों के रीमेक बन रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' का नाम भी शामिल हो गया है। कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनेगा बल्कि यह भी सामने आया था कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन होंगे। लेकिन लेटेस्ट अपडेट ये है कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ जैकलीन फर्नांडिस सिल्वर स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड वीनर अभिषेक जैन करेंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है और इसे अजय कपूर, वृतिका लायकर और धीरज वाधवन की कायता प्रोडकशन्स प्रोड्यूस करेगी।
फिल्म में होंगी दो हीरोइन
बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन साउथ सुपरहीरो रक्षित शेट्टी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं जैकलीन फर्नांडिस के रोल के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। क्योंकि इस फिल्म में दो हीरोइन होंगी। बता दें कि इस फिल्म के साउथ वर्जन में दो हीरोइन रश्मिका मंदाना और संयुक्ता हेगड़े थी। वैसे रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिस रश्मिका मंदानी का किरदार निभाएंगी। हालांकि, जैकलीन के किरदार को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
अक्टूबर में फ्लोर पर जाएंगी 'किरिक पार्टी':
फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर से शुरू होगी। 'किरिक पार्टी, रिशभ शेट्टी ने डायरेक्ट की है और कन्नड़ की सुपरहिट रॉमकॉम है और यह कन्नड़ की सबसे ज्याादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है।
कार्तिक की आने वाली फिल्में:
बता दें कि कार्तिक आर्यन ने की आखिरी रिलीज फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' ने काफी अच्छा बिजनेस किया जिसके बाद उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आ रहा था। लेकिन बाद में उनके हाथों से फिल्म निकल गई और कार्तिक की झोली में गिर गई। इसके अलावा चर्चा है कि कार्तिक डायरेक्टर लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म 'लुका छुपी' में भी नजर आएंगे।
Published on:
24 Jul 2018, 8:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.