
jhanvi kapoor
कपूर परिवार से अजुर्न कपूर के बाद अब श्रीदेवी कि बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। डायरेक्टर शशांक खेतान की यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में जाह्नवी, शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया है लेकिन कई यूजर्स ने जाह्नवी और ईशान की पेयरिंग को लेकर इसका मजाक भी बनाया है। इस पर जाह्नवी ने मजाक उड़ाने वालों को खुद ही करारा जवाब दिया है।
जाह्नवी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी :
बता दें कि 'धड़क' नागराज मंजुले की मराठी हिट फिल्म 'सैराट' का आॅफिसियल हिंदी रीमेक हैं। 'सैराट' को क्रिटिक्स और आॅडियंस दोनों ने खूब पसंद किया था। साथ ही इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म के प्रमोशन में जुट चुकी हैं। बता दें कि दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इंतजार क्यों ना भी हो? क्योंकि इस फिल्म से 5 दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली श्रीदेवी की बेटी डेब्यू कर रही हैं।
जब जाह्नवी ने तोड़ी चुप्पी :
जाह्नवी ने ट्रोलर्स की ओर से 'धड़क' के ट्रेलर को मिले रिएक्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मीडिया के साथ हुए एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा कि 'धड़क' के लिए मुझे लोगों से जो प्यार मिल रहा है इसके लिए मैं सभी की शुक्रगुजार हूं। मुझे उम्मीद है की जिन लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया है उनके विचार फिल्म देखने के बाद बदल जाएंगे। पहले मैं ट्रोलर्स के मजाक उड़ाए जाने पर ध्यान नहीं देती थी लेकिन अब मैं इंडस्ट्री में कदम रख रही हूं तो ये सारी बातें मुझे प्रभावित कर रही हैं।'
इन सुपरहिट फिल्मों का भी किया है निर्देशन :
फिल्म 'धड़क' का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर शशांक खेतान 'इशकजादे', 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। 'धड़क' मूवी में आशुतोष राणा भी महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं। बता दें कि शशांक खेतान ने वरुण धवन के साथ ज्यादा फिल्में बनाई हैं।
Published on:
20 Jun 2018 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
