
Janhvi Kapoor says we have same father and same blood
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने बेहद ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर बुरी तरह से टूट गई थीं। उनके इस मुश्किल समय में उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने उनका खूब साथ दिया। जब तक श्रीदेवी थी तब तक अर्जुन कपूर और उनकी बहन ने उनसे दूरी बनाकर रखी। मां के जानें का दर्द अर्जुन कपूर बखूबी जानते थे, इसलिए वो मुश्किल घड़ी में जान्हवी और खुशी का सहारा बने। अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी और उनकी बेटियों संग उनके रिश्तों को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बातचीत की थी।
पहले नहीं थी खास बातचीत
इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने जान्हवी और खुशी संग उनके पुराने रिश्तों को लेकर बात की थी। अर्जुन कपूर ने कहा था कि पहले जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ उनकी खास बॉन्डिंग नहीं थी। वो उनसे बात तक भी नहीं करते थे। अर्जुन ने बताया था कि वो मिलते तो थे, लेकिन कभी आपस में बात नहीं करते थे। वहीं जान्हवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर को लेकर भी बात की थी।
बहुत कुछ सीखा है परिवार से
जान्हवी कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने परिवार से बहुत कुछ सीखा है। अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर और उनके पिता के ही हैं। ऐसे में उनका खून भी एक है। जैसे ही अर्जुन ने ये बात सुनी उन्होंने तुरंत जान्हवी की इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि शुक्र है कि तुम्हें ये बातें पता है। जिसके बाद जान्हवी कपूर ने कहा कि ये चीज़ें ऐसी हैं, जिन्हें हमसे कभी भी कोई छीन नहीं सकता है।
अर्जुन-अंशुला संग खुद मानती हैं सुरक्षित
इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने अर्जुन और अंशुला को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जान्हवी ने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम रोज एक-दूसरे के घर जाते हों, लेकिन एक-दूसरे की जिंदगी से जुड़ी अधिकतर बातों का हम जानते हैं। जान्हवी ने बताया कि वो जब भी अर्जुन और अंशुला के साथ होती हैं वो खुद को काफी सुरक्षित महसूस करती हैं। वो जब भी सुबह उठती हैं वो इस बात को जानती हैं कि कुछ भी हो जाए उनके पास उनका साथ है। वो उनके बारें में ये बात खुलकर कह सकती हैं।
परिवार को समझने की कर रहे हैं कोशिश
आपको बतातें चलें कि अर्जुन कपूर ने ये बात मानी कि उनकी फैमिली परफेक्ट नहीं है, लेकिन वो एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन ने बताया कि वो अक्सर बहनों के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत करते रहते हैं। अर्जुन ने कहा कि 'हम अभी भी अलग-अलग परिवार हैं जो एक-दूसरे से घुलने मिलने और एक साथ आने की कोशिश कर रहा है। मैं झूठ नहीं फैलाना चाहता कि हमारे बीच सबकुछ बिल्कुल ठीक है।'
Published on:
02 Aug 2021 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
