1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाह्नवी कपूर ने तस्वीर शेयर की मांगी मदद, विदेश में कर रही हैं शूटिंग

जाह्नवी ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में जाह्नवी कपूर ने हेल्प लिखकर मदद मांगी है।

2 min read
Google source verification
janhvi kapoor

janhvi kapoor

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने पिछले साल फिल्म 'धड़क' से अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आए थे। मूवी में जाह्नवी और ईशान की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए मुंबई से दूर विदेश (जॉर्जिया) में शूटिंग कर रही हैं। जाह्नवी का ये प्रोजेक्ट है कारग‍िल गर्ल, फिल्म में जाह्नवी गुंजन सक्सेना के रोल में नजर आने वाली हैं।

जाह्नवी ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में जाह्नवी कपूर ने हेल्प लिखकर मदद मांगी है। दरसअल, ये तस्वीर जॉर्ज‍िया की है, जहां तापमान 7 डिग्री सेल्स‍ियस है। कड़ाके की सर्दी में जाह्नवी के लिए शूटिंग करना कोई आसान बात नहीं है।

जाह्नवी ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिरया पर वायरल हो रही इस फोटो में एक्ट्रेस शॉल पहने एक चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। जाह्नवी के आस-पास उनकी टीम मेम्बर्स भी नजर आ रहे है।

View this post on Instagram

Missing this hurrr 💇🏻‍♀️🥺

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर फिल्म कारग‍िल गर्ल की शूटिंग कई शहरों में कर चुकी हैं। फिल्म में जाह्नवी के साथ अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा जाह्नवी 'रूही आफ्जा' फिल्म में काम करते नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ पहली बार राजकुमार राव की जोड़ी नजर आएगी

Story Loader