
janvhi kapoor brutally trolled for wearing revealing dress for dinner
बॉलीवुड की दिवगंत अदाकारा श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर धीरे- धीरे इंडस्टी में पैर जमाने की कोशिश में हैं। फिल्मों के साथ-साथ जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के चलते भी लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन अपने स्टाइलिश अंदाज के कारण भी अभिनेत्री कई बार ट्रोलर्स के नजर में आ जाती हैं।
दरअसल बीती रात ही जाह्नवी अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के फूड आउटलेट में डिनर करने पहुंची थी। यहां पर गाड़ी से उतरने के बाद जाह्नवी कपूर सीधा रेस्टोरेंट में ही चली गईं। एंट्री करते-करते उन्होंने पैपराजी के आगे पोज भी दिया। बता दे कि यह पहली दफा नहीं हैं जब उनके साथ ऐसा हुआ हैं। वह अक्सर अपने दोस्तो के साथ डिनर या पार्टी करने जाती रहती हैं।
इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुए हैं। एक वीडियो में जाह्नवी कपूर का स्टाइल और उनका कॉन्फिडेंस तो देखते ही बन रहा है। डिनर के लिए जाह्नवी ने काले रंग की एक खूबसूरत ड्रेस कैरी की हुई थी। जिसमें वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। जहां फैन्स जाह्नवी कपूर के स्टाइलिश अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं ट्रोल्स ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने जाह्नवी के कपड़ो को नाइट ड्रेस तो कई लोग उनके कपड़े को नाइटी कह दिया।
जाह्नवी कपूर के लिए यह साल बेहद ही खास है। इस वक्त जाह्नवी के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं। जल्द ही वह राजकुमार राव स्टारर फिल्म मिस्टर और मिसेज माही में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह गुड लक जेरी, बॉम्बे गर्ल और बवाल में नजर आने वाली हैं। साथ ही उनके पास इस साल कई अन्य काम भी हैं।
Updated on:
19 May 2022 04:09 pm
Published on:
19 May 2022 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
