17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जवान’ के लिए कमजोर साबित हुआ सोमवार, फिल्म ने किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन

Jawan Box Office Collection: 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड बना चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Shah rukh Khan

शाहरुख खान की 2 फिल्में इस साल 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं।

Jawan Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही फिल्म 'जवान' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। 25 सितंबर को 'जवान' ने साढ़े 5 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। 7 सितंबर को रिलीज होने के बाद से फिल्म का एक दिन में ये सबसे कम कलेक्शन है। इससे पहले फिल्म ने अपने 16वें दिन साढ़े 7 करोड़ की कमाई की थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आज यानी 25 सितंबर तक 'जवान' का कुल कलेक्शन 566 करोड़ है।

एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म अपनी रिलीज के बाद कमाई के कई रिकॉर्ड बना चुकी है। 'जवान' सबसे बड़ी ओपनिंग और एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण जैसे सितारों ने काम किया है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की 'टाइगर 3' पर आई बड़ी अपडेट, फिल्म के टीजर का इंतजार हुआ खत्म