
जवान ने 13 अक्टूबर 37वें दिन शानदार कलेक्शन किया है
Box Office Collection: 13 अक्टूबर नेशनल सिनेमा डे पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान को रिलीज हुए 37 दिन हो चुके हैं फिल्म ने एक बार फिर अपना बेस्ट कलेक्शन किया है जवान (Jawan) ने गदर 2 को पीछे छोड़ रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को 99 रुपए की टिकट ने जवान के कलेक्शन को जवान कर दिया है। फिल्म ने शुक्रवार को छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है। अब वीकेंड पर भी टिकट 100 से 150 रुपए तक मिलेगी, जिसका फायदा जवान को भी होगा।वहीं, Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार शुक्रवार के जो आंकड़ें आए हैं उससे पता चलता है कि जवान ने 37वें दिन शानदार कलेक्शन किया है अब ये फिल्म इस वीकेंड पर 650 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी।
37वें दिन किया शानदार कलेक्शन (Jawan Box Office Collection Day 37)
शुक्रवार को Sacnilk ने अपना हिसाब-किताब निकालकर बताया है कि जवान ने 37वें दिन 13 अक्टूबर छठे शुक्रवार को भंयकर परिवर्तन लेकर आई है शाहरुख खान की फिल्म जवान ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया है इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 627.24 करोड़ हो गया है।
इस वीकेंड 650 करोड़ कमाएगी 'जवान' (Jawan Box office Earn 650 weekend)
माना जा रहा है कि शाहरुख खान की ‘जवान’ इतनी जल्दी बॉक्स ऑफिस से नहीं हटेगी। माना जा रहा है कि इस वीकेंड जवान 650 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
Published on:
13 Oct 2023 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
