
शाहरुख खान
Jawan Shahrukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का जादू पूरी दुनिया में फैल गया है। हर उम्र और जेंडर के लोग एक्टर के दीवाने हो गए हैं। असम के गुवाहाटी में शाहरुख खान के फैंस ने कथित तौर पर एक वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिलाओं के लिए फिल्म 'जवान' का एक विशेष शो आयोजित किया। फिल्म देखकर बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आई।
इसका वीडियो शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में बुजुर्ग महिलाओं को एक्शन एंटरटेनर का शो देखने के बाद मुस्कुराते हुए और खुशी से कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा गया है। वीडियो का कैप्शन दिया गया, "सभी उम्र की महिलाएं शाहरुख खान को पसंद करती हैं। गुवाहाटी के एक वृद्धाश्रम में फिल्म 'जवान' देखकर मुस्कुराती इन महिलाओं को देखें।”
जानिए शाहरुख ने क्या कहा?
शाहरुख ने रविवार को पोस्ट का जवाब दियाऔर लिखा, ''धन्यवाद, खुशी है कि मैं अपनी फिल्मों के माध्यम से उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता हूं। गुवाहाटी, कृपया उन्हें मेरा प्यार और अपार आभार व्यक्त करें।” एक्स पर एक अन्य पोस्ट में शाहरुख खान ने पुणे के फैंस को धन्यवाद दिया, जिन्होंने प्रतिष्ठित विक्ट्री थिएटर में 'जवान' का वीकेंड शो देखा।
यह भी पढ़ें: 'जवान' की कमाई ने 11वें दिन की जबरदस्त वापसी, आज KGF 2 और Gadar 2 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान ने लिखा, ''धन्यवाद पुणे। आप सभी के स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं… आशा करता हूं कि ‘जवान’ के साथ आपका वीकेंड बहुत अच्छा रहा होगा।” 'जवान' में नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा हैं। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में शाहरुख का डबल रोल है।
Updated on:
17 Sept 2023 08:36 pm
Published on:
17 Sept 2023 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
