12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jawan: लीक हुई शाहरुख के डबल रोल की डिटेल, निभाएंगे ये 2 किरदार, सोशल मीडिया पर वायरल फिल्म की कहानी!

Jawan: फिल्म जवान में शाहरुख खान के डबल रो में नजर आएंगे। वो क्या बनेंगे और कहानी क्या होगी ये लीक हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
jawan.jpg

जवान में शाहरुख खान के होंगे डबल रोल, ये किरदार निभाते आएंगे नजर

Jawan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर काफी बज बना हुआ है सोशल मीडिया पर आए दिन इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में 'जवान' की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इसमें शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगें। वहीं जब से 'जवान' का प्रिव्यू रिलीज हुआ है तब से ये अटकलें और तेज हो गईं हैं कि इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे, अब ये खबर आ रही है कि वह डबल रोल क्या होंगे। आईये जानते हैं किस-किस का किरदार निभाएंगे शाहरुख।

साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बारे में प्रिव्यू से पहले भी कई तरह की अफवाहें उड़ चुकी हैं लेकिन शाहरुख और फिल्म के निर्देशक पर इसका कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। वहीं तमाम तरह की खबरों में यह सामने आ रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख जब पिता के रोल होंगे तो उनका नाम विक्रम होगा। वहीं बेटे के रूप में उनका नाम आजाद होगा। 'जवान' में पिता के रूप में शाहरुख एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं बेटे के किरदार में एक्टर अपने पिता का बदला लेते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि पुलिस के कुछ लोग विलेन के साथ मिले हुए होंगे। ऐसे में करप्शन भी बीच में जुड़ सकता है।

इस फिल्म का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।