
Shah Rukh Khan in Jawan
Shah Rukh Khan: किंग खान की चार सालों बाद बॉलीवुड में वापसी एक के बाद एक धांसू रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म पठान ने कई मेगा बजट की फिल्मों के रिकॉर्ड को चुट्कियों में मसलकर रख दिया। अब शाहरुख खुद अपनी ही फिल्म पठान के ताबातोड़ रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए फिल्म जवान लेकर आ रहें हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का लुक पहले ही सोशल मीडिया में सनसनी मचा चुका है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउत की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा रोमांस करती नजर आएंगी। इसके साथ ही फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो रोल होगा। कुछ नेटिजन्स का मानना है कि शाहरुख अपनी फिल्म जवान में दीपिका को इसलिए ले रहें हैं क्योंकि दीपिका उनकी जिस भी फिल्म में होती हैं वह फिल्म शाहरुख खान की सुपर डुपर हिट होती है। फिर चाहे बात ओम शांति ओम से लेकर चैन्नई एक्सप्रेस की हो या फिर पठान की। नयनतारा और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म जवान में शाहरुख के अलावा 3 और बड़े सुपरस्टार्स हैं जो फिल्म में किंग खान के साथ फाइट करते नजर आएंगे।
निर्देशक एटली (Atlee) की फिल्म (Jawan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के अलावा तीन और बड़े सुपरस्टार हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। फिल्म में शाहरुख के अलावा सलमान खान (Salman Khan), साउथ के मोस्ट स्टाइलिश एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), और साउथ के ही सुपर स्टार विजय (Joseph Vijay Chandrasekhar) फिल्म में धमाल मचाते नजर आएंगे। शाहरुख खान की फिल्म जवान में इन सभी सुपरस्टार्स का होना फिल्म के हिट कराने के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें : 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है पठान, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के फैंस खुशी से झूमे
फिल्म जवान के निर्देशक एटली की मोस्ट अवेटेड फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का होना भी फिल्म को हिट कराने में मदद करेगा। फिल्म जवान में शाहरुख खान का साउथ एक्टर विजय और अल्लु अर्जुन के साथ धमेकेदार एक्शन सीक्वेंस होगा।
फिल्म पठान ने आमिर खान की दंगल (Dangal), अनुपम खेर की द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files), एक्टर यश की केजीएफ 2 (KGF 2) और अब प्रभास की बाहुबली 2 (Baahubali 2) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। चार सालों बाद बॉलीवुड में शाहरुख खान की वापसी कई रंग लेकर आई। इन रंगो में शामिल है सफलता के साथ ताबातोड़ कमाई का रंग। इस साल एसआरके (SRK) की फिल्म पठान तो सुपर डुपर हिट हो ही चुकी है। (Shah Rukh Khan Blockbuster Films) इसके बाद अब किंग खान (King Khan) जल्द ही अपनी फिल्म जवान में 3 जून 2023 में नजर आएंगे। इसके साथ ही शाहरुख डंकी में एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। तो वहीं फिल्म डॉन 3 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ धमाल मचाएंगे।
यह भी पढ़ें : अजय देवगन की ‘भोला’ को वीकेंड का मिला फायदा, चौथे दिन हुई शानदार कमाई
Updated on:
03 Apr 2023 07:04 pm
Published on:
03 Mar 2023 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
