पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपए:
2 घंटे 17 मिनट की इस फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ट्रेड पंडितों और एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट को देखते हुए यह फिल्म पहले ही दिन करीब 8 से 10 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। बता दें कि करण जौहर की रोमांटिक फिल्मों को बॉक्स आॅफिस पर अच्छी ओपनिंग मिलती है। फिल्म 'धड़क' भी रोमांटिक जोनर की फिल्म है। इस फिल्म के रोमांटिक गाने पहले ही लोगों की पसंद बन चुके हैं। बता दे कि इस फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। मेट्रो शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग की अच्छी रिपोर्ट है।