इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पत्रकार ने अब परेश रावल को इस विवाद में घसीट लिया हैं। लेकिन एक्टर ने भी अलग अंदाज़ से इस मुद्दे पर जवाब दिया हैं। बता दे कि बीते दिन अजय देवगन को जवाब देते हुए किच्चा सुदीप ने लिखा कि “अजय देवगन जी, अगर आप पूरे मामले और दृष्टिकोण को समझे होते तो ऐसे ट्वीट ना करते, इसमें आपकी गलती नहीं है। मुझे ख़ुशी होती, अगर आप मामले को समझकर अपनी प्रतिक्रिया देते।