6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मां का गैर मर्दों संग रोमांस करना हमें पसंद नहीं’, जूही की फिल्में देखकर बच्चों को होती है शर्मिंदगी

जूही चावला (juhi Chawla) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि उनके बच्चे जान्हवी और अर्जुन उनकी मां की एक्टिंग को कुछ खास पसंद नहीं करते।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 13, 2022

juhi.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री की नामचीन एक्ट्रेस जूही चावला ( juhi Chawla ) का आज जन्मदिन है। 54 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती जरा भी कम नहीं हुई है। एक्ट्रेस का जन्म हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ। जूही ने 'कयामत से कयामत तक' ( qayamat se qayamat tak ) से अपना कॅरियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी। लेकिन इतनी पॅापुलेरिटी हासिल कर चुकी जूही का स्टार्डम उनके घरवालों को कुछ खास पसंद नहीं है। एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि उनके बच्चे जान्हवी और अर्जुन उनकी मां की एक्टिंग को कुछ खास पसंद नहीं करते।

जूही चावला ने खुद एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जाह्नवी और अर्जुन को उनकी फिल्में देखना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्हें जूही की मूवी देखने में बहुत शर्मिंदगी का अहसास होता है। उनके कुछ शुरुआती दिनों के रोल्स तो उनके बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं है।

जूही ने कई बार बच्चों को क्लासिक फिल्में देखने के लिए कहा,'लेकिन दोनों ने फिल्में देखने से इंकार कर दिया। अर्जुन ने तो उनसे दो टूक कह दिया था कि उसे अपनी मां को गैर मर्दों के साथ रोमांस करना पसंद नहीं है। उसे ये सब बहुत अजीब लगता है। जूही ने अपनी बात खुलकर कहा था कि मेरे बच्चों को मेरी फिल्में देखकर शर्मिंदगी होती है, वे मेरी कोई फिल्म देखना नहीं चाहते हैं।'

जूही ने इस बात का खुलासा किया था कि 'उनके पति (Jay Mehta) ने जब बेटे अर्जुन से 'हम हैं राही प्यार के' देखने के लिए कहा, तो उसने मुझसे पूछा क्या उस फिल्म में आपने रोमांटिक सीन है । मेरे हां कहते ही उसने कहा कि मैं आपकी कोई भी रोमांटिक फिल्म नहीं देखना चाहता हूं, खासकर जिसमें रोमांस है। यह देखना मेरे लिए बहुत अजीब हो जाता है, इसलिए अब आपकी कोई फिल्म नहीं देखूंगा।'