इसके अलावा, एक इंटरव्यू में जूही ने खुलासा किया था कि उनके बच्चे, जाह्नवी और अर्जुन को उनकी फिल्में देखने में शर्मिंदगी महसूस होती है। जूही ने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने जो काम किया था उनके बच्चों को बिल्कुल पसंद नहीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने बच्चों को अपनी कुछ फिल्म दिखाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। एक बार तो उनके बेटे ने कहा कि उन्हें उनकी रोमांटिक फिल्में अजीब लगने लगी हैं और वो उन्हें नहीं देखेगा।