23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काजोल की बेटी न्यासा इस बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट? सभी पार्टियों में दिखते हैं साथ, जानें कौन हैं वो

Nysa Devgan: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन का नाम आजकल एक लड़के के साथ जुड़ रहा है जो उनकी हर पार्टी में साथ नजर भी आता है। तो चलिए जानते हैं कि वो आखिर है कौन...

2 min read
Google source verification
msg891835523-23039.jpg

Nysa Devgan

Nysa Devgan: अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने पब्लिक अपीयरेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। दुनिया भर के कई शहरों में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की उनकी तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। उन सभी तस्वीरों में, दो लोग हमेशा दिखाई देते हैं। उनकी BFF Orhan Awatramani उर्फ ओरी और वेदांत महाजन के साथ वह अपना काफी समय बिताती नजर आती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यासा, वेदांत महाजन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

कौन हैं वेदांत महाजननीसा के कथित बॉयफ्रेंड वेदांत 25 साल के हैं और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के को-ओनर हैं। ये मुंबई, दिल्ली और लंदन में बड़ी-बड़ी पार्टियां ऑर्गनाइज करते हैं। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, वेदांत ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से Entrepreneurship में मास्टर्स किया है। उनके इवेंट में रणवीर सिंह, कनिका कपूर जैसे सिलेब्रिटीज़ परफॉर्म कर चुके हैं।

न्यासा देवगन और उनके दोस्त IMAGE CREDIT:

बता दें, न्यासा देवगन खुद अभी 20 साल की हैं। उन्होंने सिंगापुर के United College of Southeast Asia से पढ़ाई की है और अब स्विट्जरलैंड के Glion Institute of Higher Education से इंटरनैशनल हॉस्पिटैलिटी का कोर्स कर रही हैं। नीसा के ग्लैमरस अपीयरेंस के अलावा लोग अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ में काफी इंटरेस्टेड रहते हैं।

अजय ने जताई थी बेटी के लिए चिंता
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन जब भी पब्लिक के बीच नजर आती हैं, अपने ग्लैमरस अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में जरूर छाई रहती हैं। अपनी बच्ची के अक्सर लाइमलाइट में रहने को लेकर अजय देवगन ने फिल्मफेयर से कहा, 'ये चीजें मुझे काफी परेशान करती हैं क्योंकि आप इसे बदल नहीं सकते। आपको सच में समझ नहीं आता कि क्या करना है। क्योंकि अधिकतर समय वैसी चीजें लिखी जाती हैं जो सच नहीं होतीं। लेकिन अगर आप उसी पर रिएक्ट करते हैं तो ये कई गुना और बढ़ जाती हैं। इसलिए ये काफी ट्रिकी सिचुएशन होता है।'