बता दें कि बीते दिनों अपने 51वें जन्मदिन के मौके पर काजोल को राज कपूर अवॉर्ड से महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवार्ड्स 2025 में सम्मानित किया गया। इस खास सेरेमनी में शिरकत करने के बाद काजोल मीडिया से बात कर रही थीं, जिसमें वो मराठी में बोलती हुई दिखीं। जब उनसे हिंदी में बोलने के लिए कहा गया तो वह भड़क गईं और कहती हैं, 'अभी मैं हिंदी में बोलूं जिसे समझना है वह समझ लेंगे।' उन्होंने इंग्लिश का इस्तेमाल किया लेकिन हिंदी में नहीं बोलीं। काजोल का ये रवैया दर्शको को पसंद नहीं आया।