इसी बीच अब खबर आ रही है कि उन्होंने बॉलीवुड के फेमस गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. जी हां, कंगना ने हाल में जावेद अख्तर को लेकर कुछ ऐसी बातें बोली हैं, जिसकी वजह से वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. आज के समय में कोई भी ऐसा नहीं, जो कंगना रनौत और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के रिश्तों और विवादों के बारे में जानता न हों.
दोनों की रिश्तों और विवादों की खबरों ने टीवी से लेकर अखबारों तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों के कई ऐसे इमेल भी थे, जो लीक हुए थे, जिनको लेकर उस समय खूब विवाद भी हुआ था. वहीं एक बार फिर ये मुद्दा उछला है. खबरों की माने तो कंगना ने जावेद अख्तर को लेकर कहा है कि 'उन्होंने मुझे ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए धमकाया था'.