वैसा काफी समय से सामंथा रुथ प्रभु का नाम बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ सामने आ रहा था कि वो किसी के साथ डेब्यू करेंगी. इस बीच सामने आ रही खबरों की माने तो सामंथा रुथ प्रभु जल्दी ही बॉलीवुड के हैंडसम हंक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करती नजर आने वाली हैं. फिलहाल, दोनों की फिल्म का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन खबरों की माने तो फिल्म निर्माता दिनेश विजान (Dinesh Vijan) दोनों के साथ एक फिल्म प्लान कर रहे हैं, जिसको लेकर बताया जा रहा कि ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म होगी.