अक्षय कुमार ने इस सवाल के जवाब में आगे कहा कि 'मैं फिल्में बनाकर बहुत खुश हूं'. अक्षय कुमार ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि 'एक अभिनेता के रूप में मैं सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए हर संभव कोशिश करता हूं'. अक्षय कुमार ने इस बारे में बात करते हुए आग कहा कि 'मैं कमर्शियल फिल्में करता हूं, लेकिन ऐसी फिल्में भी बनाता हूं, जो सामाजिक मुद्दों से जुड़ी होती हैं. मैं साल में 3-4 फिल्में बनाता हूं. मैंने 150 फिल्में बनाई हैं, लेकिन जो मेरे दिल के सबसे करीब है वो 'रक्षा बंधन' है'. दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार लंदन के पॉल मॉल में इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स में आयोजित हिंदुजा एंड बॉलीवुड के बुक लॉन्च पर पहुंचे थे.