टीजर में देखा जा सकता है कि करण आलिया से पूछते हैं कि 'शादी के बारे में तुम्हारा ऐसा कौन सा विचार था तो शादी करते ही टूट गया?'. इस सवाल का जवाब देते हुए आलिया कहती हैं कि ‘सुहागरात नाम की कोई चीज नहीं होती, क्योंकि आप बहुत थक चुके होते हैं’. आलिया से जवाब सुननकर करण और रणवीर के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लग जाते हैं.
साथ ही शो के दौरान करण जौहर आलिया से पूछते हैं कि 'उनकी बेस्ट ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री किसके साथ है?', जिसके दौरान करण ने दो नाम रखें, जो रणवीर सिंह और वरुण धवन का छा, जिसका जवाब देते हुए आलिया सोच में पड़ जाती हैं, वहीं रणवीर ये देखने के बाद नाराज हो जाते हैं काउच से उठकर शो से बाहर ही जाने लगते हैं. इतना ही नहीं, करण के बुलाने पर ही वो वापस आते हैं और अपनी नारजगी भी जाहिर करते हैं.