16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना रनौत ने खुद किया ऐलान, कहा- लडूंगी लोकसभा चुनाव, मनपसंद सीट भी बताई

Kangana Ranaut Lok Sabha Election: कंगना रनौत राजनीति में एंट्री करने वाली हैं ये उन्होंने खुद कंफर्म किया है और मनपसंद सीट भी बता दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
kangana_ranaut_big_reveal_said_i_contest_lok_sabha_election_2024_himachal_pradesh_mandi_seat_.jpg

कंगना रनौत ने फैंस को दी गुड न्यूज

Kangana Ranaut Lok Sabha Election: बॉलीवुड की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगन रनौत ने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत का शनिवार 23 मार्च को जन्मदिन था, इस मौके पर एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बगलामुखी मंदिर में देवी के दर्शन करने गई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ कहा जिससे उनकी राजनीति में एंट्री करने की खबर पर मुहर लग गई है।

बगलामुखी मंदिर में माता के दर्शन करने के दौरान कंगना ने मीडिया से बातचीत की। उनसे जब पॉलिटिक्स जॉइन करने को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा- "हां, अगर माता रानी की आशीर्वाद रहा और कृपा बनी रही तो वो मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। कंगना रनौत खुद हिमाचल प्रदेश के मंडी की ही रहने वाली हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एक्ट्रेस को इस सीट से टिकट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भागलपुर से लड़ेंगी चुनाव! थाम सकती हैं इस पार्टी का हाथ, पापा भी हैं विधायक

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर कुछ फोटो भी शेयर की थी। इसमें एक्ट्रेस भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस चाहते हैं कि कंगना बॉलीवुड से निकल कर राजनीति में कदम रखें। कंगना के चुनाव लड़ने की खबरें जोरों पर हैं। इसके पहले भी कई बार इस तरह की खबरें आ चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग