6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​कंगना रनौट ने किया नए घर में गृह प्रवेश, सिर्फ डिजाइनिंग में खर्च किए 20 करोड़

कंगना के माता-पिता भी पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कंगना दो दिन पहले ही मनाली के नए घर में अपनी फैमिली के साथ शिफ्ट हुई हैं।

2 min read
Google source verification
kangna ranaut

kangna ranaut

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वह अपने नए घर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना ने हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में नया घर खरीदा है। उन्होंने अपने नए घर के गृह प्रवेश की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। कंगना के घर की कीमत करीब 30 करोड़ बताई जा रही है। वहीं उन्होंने घर की डिजाइनिंग में 20 करोड़ खर्च किए।

फोटो में वह पूजा-पाठ करती नजर आ रहीं हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसके साथ ही कंगना के माता-पिता भी पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कंगना दो दिन पहले ही मनाली के नए घर में अपनी फैमिली के साथ शिफ्ट हुई हैं। खबरों की मानें तो कंगना का नया घर मनाली के सिमसा में है। फोटो में कंगना के साथ उनके माता-पिता हैं और वह उनके साथ हवन पूजन करवा रहे हैं।

कंगना ने नए घर के लिए जो जमीन खरीदी थी उसकी कीमत 10 करोड़ थी। यह जमीन उन्होंने अपनी फिल्म 'क्वीन' के सुपरहिट होने के बाद खरीदी थी। उन्होंने इस घर की डिजाइनिंग में 20 करोड़ रुपए खर्च किए है। इस घर की कुल कीमत 30 करोड़ बताई जा रही है।

पिछले साल कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने मुंबई के घर की फोटो शेयर की थी। जिसे उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। इन तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि कंगना के घर की सजावट रंगभरी और चटकीली है।

कंगना के फिल्मी कॅरियर की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका है और इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया जा चुका है। इस फिल्म को इसी साल अगस्त माह में रिलीज करने की तैयारी में है। इसके अलावा कंगना अपनी फिल्म 'मेंटल है क्या' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह काफी बोल्ड अवतार में नजर आने वाली हैं। 'मेंटल है क्या' फिल्म में वह क्वीन को-स्टार राजकुमार राव के साथ आ रही हैं।

इससे पहले वह 'क्वीन', 'तनु वेड्स मनु' व उसके सीक्वेल तथा 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों में दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा भी है।