
Kangana Ranaut News
Kangana Ranaut News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेहतरीन एक्टिंग और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है साथ ही बताया कि वो क्या चीज करने में स्ट्रगल कर रही हैं।
उनकी ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वो सफेद सूट में अपने गुरु के साथ डांस प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में कंगना ने यह बताया कि उनकी सालों की डांस ट्रेनिंग सिर्फ कुछ महीनों के ब्रेक के कारण कमजोर हो गई है।
वीडियो में कंगना अपने गुरु के साथ डांस की रिहर्सल कर रही हैं। कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''एक फिल्म डायरेक्ट करने, चुनाव लड़ने और कैफे खोलने के बाद मेरा दिमाग अब ऐसा हो गया है कि डांस क्या होता है, मैं कहां हूं, कौन हूं… उल्टा पैर रखूं या सीधा?'' कंगना के इस बयान से साफ है कि उनकी डांस की रिहर्सल में आई मुश्किलें और दिमागी उलझनें उनका मजाकिया अंदाज है।
इसके बाद कंगना ने उन लोगों को जवाब दिया, जो सोचते हैं कि उन्हें सब कुछ नैचुरली आता है। उन्होंने कहा, ''कुछ भी नेचुरली नहीं आता। सालों की डांस प्रैक्टिस और स्किल सिर्फ कुछ महीनों में ही गायब हो गई, क्योंकि मैं लगातार प्रैक्टिस में नहीं थी।''
कंगना का फिल्मी सफर बेहद शानदार रहा है। हाल ही में वह फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म को आलोचकों से तारीफें मिलीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह खास कमाल नहीं दिखा पाई। कंगना ने अपनी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, जैसे तनु वेड्स मनु, क्वीन, मणिकर्णिका और सिमरन जिनमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। अब उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Updated on:
18 Feb 2025, 2:58 PM IST
Published on:
18 Feb 2025, 2:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.