2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sidharth Shukla संग कैसा था रश्मि देसाई का रिलेशनशिप, मौत के 3 साल बाद बताया

Sidharth Shukla Rashami Desai Relationship: एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ अपने झगड़े के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके और सिद्धार्थ के बीच बहुत मतभेद थे जिसके कारण लगभग कुछ सालों तक उनके बीच बातचीत बंद थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 18 Feb 2025, 1:14 PM IST

Sidharth Shukla-Rashami Desai Relationship

Sidharth Shukla-Rashami Desai Relationship

Sidharth Shukla Rashami Desai Relationship: रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता ‘बिग बॉस 13’ में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों पहले एक रोमांटिक शो में साथ काम कर चुके थे, लेकिन सलमान खान के इस शो में एक-दूसरे से दूर-दूर ही नजर आए। उनकी अनबन इतनी बढ़ गई कि शो में कई बार जबरदस्त बहस देखने को मिली।

कभी तीखी बहस तो कभी गर्म चाय फेंकने तक की नौबत आ गई थी। हालांकि हाल ही में रश्मि ने सिद्धार्थ से जुड़ी कुछ पुरानी यादें साझा की हैं। आइए जानते हैं, आखिकार ऐसा क्या हुआ कि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका रिश्ता खराब हो गया था और उन्होंने एक्टर की मौत के 3 साल बाद अब क्या कहा है।

रश्मि ने शेयर की सिद्धार्थ से जुड़ी यादें

रश्मि ने हाल ही में बताया कि सिद्धार्थ के साथ उनके रिश्ते में सिर्फ तकरार ही नहीं, बल्कि कुछ अच्छे पल भी थे। उन्होंने कहा, ''उसने मुझसे कहा था कि अब तक चुप रही हो, आगे भी चुप रहना।' यह एक अनकहा रिश्ता था, जिसे बस हमदोनों ही समझते थे।

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan के बेटे ऋधान का लेटेस्ट लुक वायरल, लोग करने लगे इस हॉलीवुड एक्टर से तुलना

उन्होंने आगे बताया कि एक बार सिद्धार्थ ने उन्हें पानी पिलाया था, जिसे उन्होंने इज्जत दी।'' मैंने पानी पिया और फिर वह मुझे छेड़ने लगा कि रश्मि ने मुस्कुराते हुए कहा। रश्मि आगे बताती हैं कि, भतीजी भव्या भी सिद्धार्थ को बहुत पसंद करती थी। वह जब भी सेट पर जाती थी तो सबसे पहले उनसे मिलती थी। सिद्धार्थ उसे गोद में उठाकर मस्ती करते थे। मैं उससे बात नहीं कर रही थी, लेकिन मेरी भतीजी उससे खुलकर बात करती थी। उसे बच्चों से बहुत प्यार था।''

सिद्धार्थ थे एक बेहतरीन इंसान

रश्मि ने स्वीकार किया कि सिद्धार्थ न सिर्फ एक बेहतरीन को-स्टार थे, बल्कि दिल के भी अच्छे इंसान थे। ‘बिग बॉस 13’ के दौरान जब रश्मि मुश्किल दौर से गुजर रही थीं तो सिद्धार्थ को इसका एहसास था। उन्होंने कहा, ''हम अपनी आंखों के जरिए बात करते थे। यह हमारे बीच एक अनकहा रिश्ता था, जिसका मैंने हमेशा सम्मान किया।''

यह भी पढ़ें: क्या शादी करने वाली हैं Kriti Sanon? रूमर्ड बॉयफ्रेंड को पैरेंट्स से मिलवाया, वीडियो आया सामने

'बिग बॉस' में आने की बताई वजह

रश्मि ने खुलासा किया कि उन्होंने 'बिग बॉस 13' सिर्फ पैसों के लिए किया था। उस समय उन्हें पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने शो जॉइन किया। उन्होंने कहा, ''वो पांच महीने मेरी जिंदगी का ऐसा हिस्सा हैं, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकती।''

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia ने शेयर किया पोस्ट कहा- मुझे मिल रही है जान से मारने की धमकी, मां के क्लीनिक तक पहुंचे लोग

रश्मि और सिद्धार्थ का रिश्ता

भले ही 'बिग बॉस 13' में रश्मि और सिद्धार्थ की दुश्मनी खूब चर्चा में रही, लेकिन रश्मि की हालिया बातें यह साबित करती हैं कि उनके बीच सिर्फ टकराव ही नहीं, बल्कि कुछ खूबसूरत लम्हे भी थे। सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके साथ बिताए पल रश्मि के दिल में हमेशा रहेंगे।