7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवॉर्ड फिक्सिंग के लिए आलिया भट्ट को रंगोली चंदेल ने किया ट्रोल, इवेंट से पहले ली ट्रॉफी.. देखें Video

अवॉर्ड फिक्सिंग (Award Fixing) पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ट्रोल वीडियो के बाद रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने उठाए सवाल आलिया को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Dec 09, 2019

alia bhatt award fixing

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और उनकी बहन रंगोली (Rangoli Chandel) अक्सर किसी ना किसी को घेरे में लेकर सोशल मीडिया पर निशाना साधते रहते हैं। रंगोली अपनी बेबाक टिप्पणियों से स्टार्स पर वार करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर निशाना साधा है और उनपर अवार्ड फिक्सिंग का आरोप लगा दिया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, आलिया (Alia Bhatt) का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो अवार्ड नाइट शुरु होने से पहले ही बैक डोर जाकर अवार्ड लेती हुई फोटो क्लिक करवा रही हैं। वीडियो में वो ये भी कहती हुईं दिखाई दे रहीं हैं कि ये तस्वीरें अभी मत डालना। हाथ में ट्रॉफी लेकर आलिया ने खूब फोटो खिंचवाईं। जिसपर रंगोली ने ट्वीट कर आलिया को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आलिया की नीयत पर सवाल उठाए हैं। रंगोली ने कहा- चलो इतनी सच्चाई तो है कि ये काम तुम चुपचाप कर रही हो, सबके सामने नहीं, अच्छा लगा कुछ तो बचा है अंदर अभी भी जो रोक रहा है।

इवेंट में महेश भट्ट ने खोया अपना आपा, पिता के गुस्से से आलिया भट्ट हुईं परेशान.. देेखें वीडियो

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का ऐसा वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने भी उनपर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या ये अवॉर्ड पहले से फ‍िक्स था? ये पहली बार नहीं है जब रंगोली ने इस तरह का वीडियो पोस्ट कर खरी-खरी सुनाई हो। इससे पहले भी वो आलिया को नेपोटिज़्म को लेकर काफी कुछ सुना चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने मलाइका अरोड़ा को बेटे अरहान के साथ फोटो पोस्ट करने पर भी आड़े हाथों लिया था। रंगोली ने ट्वीट कर लिखा था- ये है मॉर्डन मां।