
kapil sharma
'कपिल शर्मा शो' में इस बार 'टॉप की अदालत' यानि नकली अदालत लगेगी। जिसमें कॉमेड़ी शो के विभिन्न सदस्य धर्मेंद्र, सनी देओल के रुप में हंसी के ठहाके लगवाएंगे। इस शो का एक वीडियो सोनी टीवी की आफिशल साईट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसमें कपिल शर्मा के साथ ही कीकू शारदा, कृष्णा और टीम के अन्य सदस्य हंसी.मजाक और कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। जिसमें सनी देओल का डायलॉक 'ये ढाई किलो का हाथ है' और 'यह मजदूर का हाथ है कातिया' पर कीकू शारदा द्वारा शानदार कॉमेड़ी की गई है।
View this post on InstagramA post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
बतादें की कपिल शर्मा के शो में इस बार टॉप की अदालत लगेगी। जिसमें शो के सदस्य जमकर लोगों को हंसा हंसा कर लौटपोट कर देंगे। कपिल शर्मा के इस अपकमिंग एपिसोड में डांस प्लस 5 की टीम के साथ हंसी की अदालत लगेगी। इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम व सोनी टीवी द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें कपिल शर्मा की टीम डांस प्लस 5 के जज मलाइका अरोड़ा, टेरेन्स लुईस और गीता मां के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कीकू शारदा सनी देओल के रुप में आते है। और कोरियोग्राफर टेरेन्स लुईस को कपड़े देते हुए बोलते हैं वे टेरेस पर कपड़े सूखा रहे हैं। वहीं कीकू अपने दोनों बाजू दिखाते हैं। जिसमें एक हाथ पर ढाई किलो का हाथ और दूसरे पर मजदूर लिखा होता है। इस पर दर्शक जमकर हंसी का ठहाका लगाते हुए नजर आ रहे है। यह शो निश्चित ही सभी को पसंद आएगा। इस शो में कृष्णा धर्मेंद्र का रुप बनाकर आता है तो उनकी ड्रेस देखकर दर्शक जमकर हंसते नजर आते है। इस पर कपिल बोलते हैं आप धर्मेेंद्र हैं तो जेनिफर लोपेज की तरह क्यों खड़े होते हैं।
Published on:
22 Feb 2020 06:51 pm
