4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब कपिल के शो में किचन के टेस्ट में पास हुईं कटरीना तो अक्षय बोले- अब ये शादी के लिए तैयार है

कपिल शर्मा ने अपने कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कटरीना कैफ का किचन टेस्ट लेते हैं। इस टेस्ट में कटरीना चीजों का ऐसा-ऐसा नाम बताती हैं कि अक्षय कहते हैं- अब ये शादी के लिए तैयार है। देखिए वीडियो:
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 10 Nov 2021, 12:21 PM IST

kat

‘द कपिल शर्मा शो’ में इस वीकेंड कटरीना कैफ और अक्षय कुमार नजर आए। दोनों स्टार्स अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) को प्रमोट करने पहुंचे थे। यह एपिसोड काफी मजेदार रहा था। अक्षय और कटरीना ने जहां एक-दूसरे से जुड़े मजेदार खुलासे किए, वहीं कपिल शर्मा की भी खिंचाई की।अब कपिल शर्मा ने यूट्यूब पर इस एपिसोड का एक अनसेंसर्ड वीडियो शेयर किया है, जो बेहद फनी है। इस वीडियो में कपिल, कटरीना का किचन से जुड़ा टेस्ट लेते हैं, जिस पर अक्षय कुछ ऐसा कह जाते हैं कि सब हंस पड़ते हैं।

वीडियो में कपिल शर्मा, अक्षय से कहते हैं, ‘पाजी आपको पता है कटरीना ने बहुत काम किया है लॉकडाउन में घर पे। किचन में कभी कुकिंग कर रही थीं। कभी झाड़ू लगा रही थीं। चलिए एक छोटा सा टेस्ट हो जाए आपका।’

इसके बाद कपिल शर्मा किचन का कुछ सामान मंगवाते हैं। वह एक-एक चीज दिखाकर कटरीना से उसका नाम पूछते हैं। कटरीना उन चीजों के ऐसे-ऐसे नाम बताती हैं कि अक्षय और कपिल के साथ अर्चना पूरन सिंह हंस पड़ती हैं। हालांकि कुछ नाम कटरीना सही भी बताती हैं।

यह भी देखें-जानें क्यों श्रीदेवी की फिल्म देखने पर हो जाती थी जेल?

इसके बाद अक्षय, कपिल की ओर देखकर कहते हैं, ‘अब ये तैयार है।’ कपिल हैरानी से पूछते हैं कि तैयार किसके लिए? तो अक्षय कहते हैं, ‘शादी के लिए।’ इतना सुनते ही कपिल और अक्षय की हंसी छूट पड़ती है।

बता दें कि इस वक्त हर तरफ कटरीना कैफ की शादी की ही चर्चा हो रही है। खबर है कि कटरीना 7 या 8 दिसंबर को ऐक्टर विकी कौशल के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि शादी 7-8 दिसंबर को राजस्थान स्थित Six Senses Fort में होगी, जिसका प्रति दिन किराया 75 हजार बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक विकी या कटरीना में से किसी ने भी अपनी शादी का बात कन्फर्म नहीं की है।

यह भी देखें-आखिर क्यों संजय भंसाली ने जोड़ रखा है अपने पिता की जगह मां का नाम ‘लीला’